विकासनगर, जुलाई 20 -- Vikasnagar News: विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। एक कंपनी के हेल्थ केयर प्रोडक्ट ऑनलाइन ऑर्डर करने वाली विकासनगर निवासी एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने कैश ऑन डिलीवरी संभव न होने की बात कह कर महिला से ऑनलाइन भुगतान कराने के नाम पर चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब 99 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, महिला प्रेरणा सिंघल निवासी विकासनगर ने फरवरी 2026 में एक कंपनी के हेल्थ केयर प्रोडक्ट ऑनलाइन ऑर्डर किए थे, जिनकी डिलीवरी कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से होनी थी। 20 फरवरी 2026 को एक मोबाइल नंबर से महिला के पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि अब कैश ऑन डिलीवरी संभव नहीं है और ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी। महिला के अनुसार, कॉल करने वाले ने झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से चार ट्रांजेक्शन कराईं।...