Vikasnagar News: महासू धाम हनोल में चीड़ा संक्रांति पर्व मनाया
विकासनगर, अगस्त 17 -- Vikasnagar News: भादो मास की संक्रांति के पहले दिन सोमवार को महासू धाम हनोल में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ चीड़ा संक्रांति पर्व मनाया गया। ग्रामीणों ने महासू मंदिर में चीड़ की लकड़ी का चीड़ा लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। हनोल मंदिर में चीड़ा लगाने के बाद जौनसार-बावर के सीमांत क्षेत्र की 11 खतों और उत्तरकाशी के सीमांत बंगाण क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने अपने घरों में चीड़ा स्थापित किया। क्षेत्र में यह पर्व एक माह तक मनाया जाएगा और मंदिरों व घरों में स्थापित चीड़े की जोत प्रतिदिन शाम को जलाई जाएगी। लोक मान्यता के अनुसार भादो मास की संक्रांति पर हर साल चीड़ा संक्रांति का देव पर्व मनाया जाता है। इसकी शुरुआत महासू देवता मंदिर हनोल से होती है। सोमवार को पास के जंगल से लाई गई चीड़ की लकड़ी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.