Vikasnagar News: महासू धाम हनोल में उमड़े हजारों श्रद्धालु, रात भर जागरण कर की देव स्तुति
विकासनगर, सितम्बर 14 -- Vikasnagar News: महासू धाम हनोल में हरियाली जागरा मेले में जौनसार-बावर, रवांई-जौनपुर और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने लोक नृत्य कर समां बांधा। पूरी रात देव परंपराओं से जुड़ी लोक संस्कृति की देव स्तुति की गई। भोर में महासू देवता की स्तुति के लोकगीतों के साथ जागरा संपन्न हुआ। सोमवार दोपहर चारों महासू देवता मंदिरों में पालकी और देव चिह्नों का देव स्नान कराया गया। हनोल मंदिर में देव स्नान गर्भगृह में ही कराया जाता है। यहां चारों भाई महासू-बाशिक, बौठा, पवासी और चालदा की मूर्तियां गर्भगृह में विराजमान हैं। वर्ष में केवल जागरा पर्व के दिन गर्भगृह की साफ-सफाई और देव स्नान की परंपरा है। यह अनुष्ठान चार निरोडियों की ओर से संपन्न कराया जाता है। देव स्नान के बाद देव चिह्नों को श्रद्धालुओं के दर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.