Vikasnagar News: महंगाई और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
विकासनगर, अगस्त 26 -- Vikasnagar News: ग्राम पंचायत टोली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विकासनगर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लांघा, पपड़ियान और टोली समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। आम आदमी के लिए रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को चीनी की मिठास से भी दूर किया जा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण आम जनता लगातार परेशान है और उसे अपनी जरूरतों के लिए भी लाइन में लगने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.