Vikasnagar News: मलबा आने रहने कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर सात घंटे प्रभावित रहा यातायात
विकासनगर, जुलाई 18 -- Vikasnagar News: मूसलाधार बारिश के चलते शुक्रवार देर रात कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर स्थित जजरेड़ के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गिरे। इस भूस्खलन के कारण मुख्य स्टेट हाईवे पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर देर रात नगदी फसलों को लेकर मंडी आ रहे किसान परेशान रहे। रात 11 बजे बंद हुए मार्ग पर शनिवार सुबह छह बजे यातायात पूरी तरह सुचारु हो पाया। ऐसे में मार्ग पर सात घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। मलबा आने के बाद सड़क की स्थिति काफी जोखिम भरी हो गई थी। सड़क पर बड़े पत्थरों और मलबे के ढेर होने के कारण भारी वाहनों का निकलना पूरी तरह से असंभव हो गया, जबकि जान जोखिम में डालकर कुछ छोटे वाहन किसी तरह रेंगते हुए निकल रहे थे। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.