Vikasnagar News: मकान की बाउंड्री से सटाकर बिजली पोल लगाने का विरोध
विकासनगर, अगस्त 14 -- Vikasnagar News: तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोकुलवाला निवासी महिला विमला ने अपने मकान की बाउंड्री से सटाकर विद्युत पोल लगाए जाने का विरोध करते हुए एसडीएम विकासनगर को शिकायत पत्र सौंपा है। महिला ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के कर्मचारी उसकी सहमति के बिना घर की बाउंड्री से सटाकर जबरन विद्युत पोल लगाने का प्रयास कर रहे हैं। जब उसने पोल लगाने का विरोध किया तो संबंधित कर्मचारियों ने कथित रूप से कहा कि पोल यहीं लगाया जाएगा। उपजिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घर की बाउंड्री से सटाकर पोल लगाए जाने पर रोक लगाने और मामले में जिम्मेदार विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.