Vikasnagar News: मंडी परिसर में बने किसान भवन पर लटका ताला, किसान परेशान
विकासनगर, जुलाई 15 -- Vikasnagar News: कृषि उत्पादन मंडी समिति विकासनगर परिसर में किसानों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित किसान भवन अपनी उपयोगिता साबित करने से पहले ही सफेद हाथी बनकर रह गया है। भवन का निर्माण कार्य करीब डेढ़ वर्ष पहले पूरा हो चुका है, लेकिन आज तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। भवन पर अब भी ताला लटका हुआ है, जबकि प्रतिदिन सैकड़ों किसान मंडी में अपनी नगदी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। विकासनगर मंडी पछुवादून ही नहीं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सबसे बड़ी कृषि मंडियों में गिनी जाती है। यहां उत्तराखंड के जौनसार-बावर, टिहरी और उत्तरकाशी के अलावा हिमाचल प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश की बेहट तहसील से भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपनी नगदी फसलें लेकर आते हैं। इन किसानों की सुविधा के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.