Vikasnagar News: मंच पर सजी रामकथा, नारद की तपस्या भंग करने को उतरीं अप्सराएं
विकासनगर, अक्टूबर 6 -- Vikasnagar News: मंच पर घना जंगल... एक ओर तपस्या में लीन नारद मुनि और दूसरी ओर स्वर्गलोक में चिंता में डूबे इंद्र। जैसे-जैसे नारद की तपस्या गहरी होती गई, इंद्र का इंद्रासन डोलने लगा। इसके बाद रंभा समेत अप्सराओं और कामदेव को नारद की तपस्या भंग करने भेजे जाने का दृश्य मंच पर जीवंत हुआ। कलाकारों के संवाद, अभिनय और संगीत ने ऐसा वातावरण रचा कि दर्शक देर तक रामकथा के इन प्रसंगों में डूबे रहे। सरस्वती कला मंच पंजीकृत विकासनगर की रामलीला के शुभारंभ में पहले दृश्य में महर्षि वाल्मीकि द्वारा रामायण की रचना का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कथा नारद मुनि की तपस्या के प्रसंग में पहुंची। नारद को तपस्या में लीन देखकर इंद्र घबरा जाते हैं और रंभा आदि अप्सराओं को कामदेव के साथ भेजते हैं। मंच पर अप्सराओं का आगमन हुआ। नृत्य और अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.