विकासनगर, नवम्बर 10 -- Vikasnagar News: भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार और विभिन्न विभागों में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में जन-जागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुरू होने वाले अभियान की शुरुआत चकराता विधानसभा क्षेत्र के कालसी और चकराता ब्लॉक से की जाएगी। अभियान के तहत गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों से अवगत कराया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक ब्लॉक में लोगों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे। हस्ताक्षरयुक्त बैनर और हस्ताक्षरों का विवरण प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जमा कराया जाएगा। इसके बाद 23 नवंबर को यह सामग्री राज्यपाल को सौंपी जाएगी। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश न...