Vikasnagar News: भाजपा ने बूथ मजबूत करने को कसी कमर
विकासनगर, अगस्त 26 -- Vikasnagar News: सुद्धोवाला स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा जिला देहरादून ग्रामीण के सुद्धोवाला मंडल की ओर से बूथ सशक्तीकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक बूथ को मजबूत और सक्रिय बनाकर ही संगठन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं और बूथ स्तर पर लगातार सक्रिय रहने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री देहरादून ग्रामीण यशपाल सिंह नेगी ने कहा कि सशक्त बूथ ही मजब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.