विकासनगर, जुलाई 28 -- Vikasnagar News: कैनाल रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर जग्गनाथ धाम में चल रही भागवत कथा के छठें दिन मंगलवार को कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने रास लीला का वर्णन करते हुए बताया कि रास तो जीव का शिव के मिलन की कथा है। यह काम को बढ़ाने की नहीं बल्कि काम पर विजय प्राप्त करने की कथा है। कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि कामदेव ने भगवान पर खुले मैदान में अपने पूर्व सामर्थ्य के साथ आक्रमण किया, लेकिन वह भगवान को पराजित नहीं कर पाया, उसे ही परास्त होना पड़ा। कहा कि रास लीला में जीव का शंका करना या काम को देखना ही पाप है। गोपी गीत पर बोलते हुए कहा जब जीव में अभिमान आता है भगवान उनसे दूर हो जाता है। लेकिन जब कोई भगवान को न पाकर विरह में होता है तो श्रीकृष्ण उस पर अनुग्रह करते हुए उसे दर्शन देते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प...