विकासनगर, जुलाई 12 -- Vikasnagar News: जमनपुर के ओंकारेश्वर मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा पंचम दिवस रविवार को श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा वाचक ने कहा धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पूतना का वध कर उसका कल्याण किया। कथा व्यास आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने कहा कि माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोब, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओ...