Vikasnagar News: भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया
विकासनगर, जुलाई 27 -- Vikasnagar News: कैनाल रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर जगन्नाथ धाम में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन कथाव्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सदैव धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए। मानव जीवन रोग, शोक, वृद्धावस्था और मृत्यु जैसी चार प्रमुख व्याधियों से प्रभावित रहता है और और अंततः इन्हीं के बीच से उसे इस संसार से विदा लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बढ़ता अविश्वास, स्वार्थ और लोभ समाज में अनेक विकृतियों को जन्म दे रहे हैं, जिससे दुख और पतन की स्थिति पैदा हो रही है। कथा में पुष्पा गर्ग, शोभित गर्ग, शिवकुमार गर्ग, महेश गर्ग, विरेंद्र गर्ग, शशि भूषण गुप्ता, आशीष गुप्ता, प्रमिला तायल और विपिन तायल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.