Vikasnagar News: बोसान में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और पेड़ कटान की जांच की मांग
विकासनगर, अक्टूबर 16 -- Vikasnagar News: तहसील कालसी के ग्राम बोसान में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण, पेड़ों के कटान और भूमि अभिलेखों में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने कालसी तहसील में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत और जांच समितियां गठित होने के बावजूद मामले में अंतिम कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 1951-52 के बंदोबस्त अभिलेखों में ग्राम बोसान की 194.68 एकड़ भूमि यमुना नदी, बंजर भूमि और जंगल-झाड़ी सहित विभिन्न श्रेणियों में दर्ज थी। वहीं, वर्ष 1983-84 के अभिलेखों में भूमि की श्रेणियों में बदलाव होने का दावा किया गया है। ग्रामीणों ने दोनों अभिलेखों का मिलान कर भूमि की श्रेणियों में बदलाव और निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज प्रविष्टियों की वैधता की जांच कराने की मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.