Vikasnagar News: बैंक खाते से 2.44 लाख रुपये की साइबर ठगी
विकासनगर, जुलाई 17 -- Vikasnagar News: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है। बाड़वाला निवासी विजय पुन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, विकासनगर में है। बीती नौ जुलाई की रात करीब 11:25 बजे उसके बैंक खाते से 2,44,000 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में न तो उसे कोई फोन कॉल आया और न ही कोई मैसेज प्राप्त हुआ। उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी ओर से किसी अज्ञात व्यक्ति को कोई लिंक साझा नहीं किया गया था। बावजूद इसके खाते से धनराशि निकल गई। शिकायत में पीड़ित ने बैंक खाते से निकाली गई धनराशि की जांच कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई और सहायता प्रदान करने की मांग की है। ऑनलाइन साइबर शिकायत विवरण में धोखाधड़ी की रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.