विकासनगर, अगस्त 8 -- Vikasnagar News: भीमावाला में बारिश के चलते मकान ढहने से बेघर हुए तीन अनाथ भाइयों साहिल, शोएब और सलमान की मदद के लिए वक्फ बोर्ड आगे आया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला देहरादून ग्रामीण के अध्यक्ष खालिद मंसूरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी और मामले से उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स को अवगत कराया। खालिद मंसूरी ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने का आग्रह किया था। इस पर शनिवार को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स भीमावाला पहुंचे। पीड़ित भाइयों से मुलाकात करने के बाद उन्होंने 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए। आर्थिक सहायता मिलने से परिवार को तत्काल राहत मिलने की...