विकासनगर, जुलाई 29 -- Vikasnagar News: चकराता तहसील क्षेत्र के दुनुवां गांव के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। साहिया की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से नीचे वाली सड़क पर गिरकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीण तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) साहिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि दुनुवां गांव निवासी जगमोहन (24) पुत्र नानू बुधवार सुबह करीब सात बजे कार से साहिया जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और ऊपरी सड़क से नीचे वाली सड़क पर जा गिरी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सहिया में अनियंत्रित होकर सड़क से गिरी कार, 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हादसे की सूचना मिलते ही विजय सिंह तोमर, प्रेम सिंह तोमर, रितेश, धरमू, सुखिया, स...