Vikasnagar News: बूथ स्तर पर भाजपा को करें मजबूत: पुंडीर
विकासनगर, अक्टूबर 24 -- Vikasnagar News: आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाजपा की संगठनात्मक बैठक शनिवार को विधायक कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और पार्टी की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। विधायक सहदेव पुंडीर ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारियां निभाने पर जोर दिया। बैठक में कहा गया कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आमजन से निरंतर संपर्क जरूरी है। पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रियता से काम करने पर चर्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.