Vikasnagar News: बिन्हार में नव प्रभात ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
विकासनगर, सितम्बर 27 -- Vikasnagar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने रविवार को बिन्हार क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ बैठकें और जनसभाएं कीं। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। रुद्रपुर ग्राम सभा में आयोजित जनसभा में देवताला क्षेत्र के करीब 100 परिवारों के कांग्रेस में शामिल होने का दावा भी किया गया। पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कहा कि उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई, सड़क और स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराए गए, जिनका लाभ लोगों को मिला। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में क्षेत्र में विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है। रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए गांव-गांव संपर्क की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Roorki News: ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं को मजबूत करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.