विकासनगर, अक्टूबर 23 -- Vikasnagar News: सहसपुर कोतवाली पुलिस ने बिजली चोरी के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 23 अक्तूबर को कंडोली, प्रेमनगर क्षेत्र से संदीप (38) पुत्र रामशरण निवासी सभावाला, थाना सहसपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी काफी समय से न्यायालय के वारंट की तामील से बच रहा था। गिरफ्तार वारंटी को संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...