विकासनगर, अगस्त 4 -- Vikasnagar News: भारी बारिश से पछुवादून समेत जौनसार बावर में मुश्किलें बढ़ गई हैं। कहीं जलभराव तो कहीं सड़कें बंद होने से लोग परेशान हैं। खेतों में पानी भरने से फसलें बर्बाद हो रही हैं, जबकि नदियों के उफान पर आने से तटवर्ती बस्तियों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कालसी में जोहड़ी के पास बरसाती नाला उफान पर आने से एक कार तेज बहाव और मलबे में फंस गई। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से कार को मलबे से बाहर निकाला। नाले के उफान पर आने से मार्ग पर करीब एक घंटे यातायात प्रभावित रहा। विकासनगर, सेलाकुई में सड़कें और गलियां बनी दरिया यह भी पढ़ें- पछुवादून और जौनसार के सात मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहाजलभराव की समस्या मूसलाधार बारिश के बाद विकासनगर की सिनेमा गली, पंजाबी कॉलोनी, सैयद रोड, अस्पताल रोड, मुस्लिम बस्ती, मदीना बस्ती, विद...