विकासनगर, जुलाई 20 -- Vikasnagar News: सेलाकुई,संवाददाता। शिशमबाड़ा स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के समीप झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले और समृद्धाश्रय ट्रस्ट के शिक्षा केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को सोमवार को स्कूल बैग वितरित किए गए। ट्रस्ट की ओर से बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। ट्रस्ट की अध्यक्षा निर्मला ने बताया कि पूर्व में वितरित किए गए अधिकांश स्कूल बैग लगातार बारिश के कारण खराब हो गए थे। वहीं, शिक्षा केंद्र से नए बच्चों के जुड़ने के बाद उन्हें भी स्कूल बैग की आवश्यकता थी। इसी को देखते हुए बच्चों को नए बैग वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बच्चों को तिरपाल के टेंट के नीचे पढ़ाया जा रहा है। बारिश के दौरान बच्चों की किताबें, कॉपियां और स्कूल बैग भीगकर खराब हो जाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। ब...