विकासनगर, अक्टूबर 29 -- Vikasnagar News: बारिश से सीवर बिछाने के लिए जगह-जगह खोदी गई सड़कें बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो गईं। कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से हो रही बारिश के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए कीचड़ से भरी सड़कों पर चलना किसी चुनौती से कम नहीं रहा। विकासनगर के इंदिरा उद्यान मार्ग, कोतवाली रोड, भोजावाला रोड, दुर्गा विहार, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, पहाड़ी गली और रसूलपुर की टीचर कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में सड़कों की हालत खराब रही।

बारिश से सड़कों पर कीचड़ और जलभराव सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होने से बारिश का पानी जमा हो गया। कच्ची और उखड़ी सतह पर कीचड़ फैलने से लोगों को संभलकर चलना पड...