Vikasnagar News: बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, भागकर बचाई परिवार ने जान
विकासनगर, सितम्बर 1 -- Vikasnagar News: आफत की बारिश से कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए मुसीबत बन गई है। जीवनगढ़ के वार्ड छह में सोमवार रात गुड्डी देवी का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। मकान गिरने की आहट मिलते ही परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई। हादसे के बाद परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने पड़ोसी के घर में शरण ले रखी है। प्रभावित महिला ने बताया कि सोमवार रात बारिश के दौरान मकान की दीवारों में दरारें बढ़ने लगीं। परिवार कुछ समझ पाता, इससे पहले ही मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश से गिरा मकान, सरकारी मदद की आस गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सदस्य बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जीवनगढ़ क्षेत्र में बारिश से मकानों के ध्वस्त होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.