Vikasnagar News: बारिश में क्षतिग्रस्त सेलाकुईं-रामपुर पुल का विधायक ने किया निरीक्षण
विकासनगर, सितम्बर 4 -- Vikasnagar News: स्वारना नदी पर सेलाकुई-रामपुर को जोड़ने वाले सेतु का बेस क्षतिग्रस्त होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। शुक्रवार को सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त पुल की तकनीकी जांच कराई जाएगी। विधायक ने कहा कि सेतु की तकनीकी जांच रिपोर्ट के आधार पर नए सेतु के निर्माण की आवश्यकता सामने आती है तो प्रदेश सरकार जनहित में नए पुल के निर्माण की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मरम्मत कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा काम को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान सभासद अनिल नौटियाल, मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.