विकासनगर, अगस्त 3 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। सोमवार की सुबह हुई तेज बरसात के बाद भी भोले बाबा के भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। भोले बाबा के भक्त बरसात में भी भीगते हुए मंदिर पहुंचे। इसके बाद भक्तों ने शिव जी का जल, दूध, गन्ने का रस, गंगाजल और शक्कर से रूद्राभिषेक किया। इस दौरान कैनाल रोड के गौरी शंकर मंदिर, बूढ़ा केदारेश्वर मंदिर एनफील्ड, शिव मंदिर सेलाकुई समेत डाकपत्थर, बरोटीवाला, हरबर्टपुर, सहसपुर और गांवों के शिवधामों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है。 यह भी पढ़ें- Haldwani News: सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाबशिवजी की पूजा गौरी शंकर मंदिर में सोमवार सुबह से ही भक्त भोले बाबा के दर्शन के लिए पहुंच गए। इस दौरान भोले बाबा के भक्त लंबी लाइन में खड़े रहे। इसके बाद भक्तों ने शिव जी की पूजा कर आशीर्वाद ...