विकासनगर, अगस्त 16 -- Vikasnagar News: लगातार हो रही बारिश के कहर से अब किसान कराहने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बंद होने के कारण खेतों में तैयार नगदी फसलें, फल मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे फसलें खराब होने लगी है और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पछुवादून, जौनसार बावर में बुधवार को भी सात सड़कों पर यातायात ठप रहा, ऐसे में किसानों-बागवानों को अपने फल और सब्जी को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। किसानों-बागवानों के अनुसार सरकार और प्रशासन को बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलना चाहिए जिससे किसान अपनी फसलों को सब्जी मंडियों तक पहुंचा सकें। उन्हें पहले से ही बरसात ने काफी नुकसान पहुंचाया है लेकिन अब सड़कें बंद होने से नुकसान झेलना पड़ रहा है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में बरसाती नालों के उफान पर आने से...