विकासनगर, जुलाई 8 -- Vikasnagar News: मौसम के बदले मिजाज से मंगलवा को चकराता सहित जौनसार बावर में झमाझम बारिश होती रही। इस बीच कोहरा छाया रहा। बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चकराता में बुधवार सुबह साढ़े सात बजे बारिश शुरु हो गयी और चारों तरफ कोहरा छा गया। पूरे दिन लगातार झमाझम बारिश होती रही। बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। चकराता घूमने पहुंचे पर्यटकों के रंग में भी भंग पड़ गया। बारिश के कारण चकराता का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री पर गिर जाने से ठंड भी महसूस हुई। बारिश के कारण दिहाड़ी मजदूरों को भी परेशानी उठानी पड़ी वह बिना काम किये ही घर लौटने को मजबूर हुए। बारिश के कारण इन दिनों खेतो में तैयार टमाटर की फसल तोड़ने में भी किसानों को काफी परेशानी हो रही है。 यह भी पढ़ें- ...