Vikasnagar News: बायला गांव में गुलदार का हमला, 15 से अधिक बकरियां मारीं
विकासनगर, अक्टूबर 13 -- Vikasnagar News: पशुपालकों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की, कुछ बकरियां अब भी लापता त्यूणी,संवाददाता। चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज के बायला गांव में गुलदार के हमले से पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है। सोमवार शाम जंगल में बकरियां चराकर लौट रहे दो पशुपालकों के झुंड पर गुलदार ने हमला कर दिया। पशुपालकों के अनुसार, हमले में 15 से अधिक बकरियां मारी गई हैं, जबकि कुछ बकरियां अब भी लापता हैं। उन्होंने वन विभाग से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, बायला गांव के खेड़ा चीला जंगल में पशुपालक अमर सिंह चौहान और धर्म सिंह सोमवार को अपनी बकरियां चराने गए थे। शाम को घर लौटते समय अचानक गुलदार ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। पशुपालकों के मुताबिक, हमले में 15 से अधिक बकरियों की मौत हुई है। कुछ बकरियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.