Vikasnagar News: बागी-बोराड़-त्यूणी मोटर मार्ग पर पैदल चलना मुश्किल
विकासनगर, सितम्बर 24 -- Vikasnagar News: खत बाबर के बागी-बोराड़-त्यूणी मोटर मार्ग की बदहाली दो हजार से अधिक ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वर्ष 1992 में निर्मित करीब 17 किलोमीटर लंबी सड़क तीन दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी डामरीकरण की बाट जोह रही है। दरअसल, सड़क की खराब हालत के कारण दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को रोजाना जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क के चौड़ीकरण और डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो पाया है। करीब 17 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सड़क किनारे मलबा जमा होने के साथ ही कई हिस्सों में झाड़ियां उग आई हैं। कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.