Vikasnagar News: बाइक अनियंत्रित होकर लेहमन पुल से नीचे गिरी,युवक की मौत
विकासनगर, जुलाई 16 -- Vikasnagar News: विकासनगर के लेहमनपुल पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक कर्णप्रयाग का रहने वाला था और यहां एक रेस्टोरेंट में काम करता था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। चौकी इंचार्ज हरबर्टपुर मयंक त्यागी ने बताया कि तड़के सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि लेहमन पुल के पास एक्सीडेंट हुआ है। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो एक बाइक सवार पुल से नीचे कोर्ट परिसर में गिरा हुआ था। पुलिस ने उसे तत्काल लेहमन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मंयक बिष्ट (29) वर्ष पुत्र स्व.महिपाल बिष्ट निवासी ग्राम ऐरास,पोसट लगागू कर्णप्रयाग के रूप में हुई। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.