विकासनगर, जुलाई 22 -- Vikasnagar News: सेवा, सुशासन और समर्पण सप्ताह के अंतर्गत विकासखंड कालसी में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत बुधवार को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड जड़ी-बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कार्यालयों में जाकर अधिकारी नहीं मिलते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। अब अधिकारी खुद जनता के द्वार पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनका समाधान कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: लोगों की समस्याआें का जल्द करें समाधान: डीएम उन्होंने केंद्र और राज्य ...