Vikasnagar News: बनियावाला हाईस्कूल इंटर तक उच्चीकृत
विकासनगर, सितम्बर 26 -- Vikasnagar News: बनियावाला राजकीय हाईस्कूल का इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकरण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। अब कक्षा 11-12 की पढ़ाई के लिए बच्चों को करीब 10 किलोमीटर दूर प्रेमनगर नहीं जाना पड़ेगा। सबसे बड़ा फायदा ग्रामीण छात्राओं को होगा, जिनमें कई को इंटर कॉलेज की दूरी और रोजाना आवागमन की परेशानी के चलते हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ती थी। बनियावाला और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को अब इंटर की पढ़ाई स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। इससे समय और आने-जाने का खर्च बचेगा। वहीं छात्राओं को दूर भेजने को लेकर अभिभावकों की सुरक्षा संबंधी चिंता भी कम होगी। यह भी पढ़ें- फुंगर हाईस्कूल को मिला इंटर कॉलेज का दर्जा ग्रामीण परिवारों के लिए यह सुविधा बेटियों की आगे की पढ़ाई जारी रखने में अहम साबित होगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.