Vikasnagar News: बडोवाला मोक्ष धाम की बदहाली पर भड़के ग्रामीण
विकासनगर, अगस्त 20 -- Vikasnagar News: बड़ोवाला पुल के पास स्थित मोक्ष धाम की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण मोक्ष धाम पहुंचे और संपर्क मार्ग की दुर्दशा को लेकर नारेबाजी करते हुए जल्द सुधार की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से मोक्ष धाम तक पहुंचने वाला संपर्क मार्ग बदहाल है। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को रास्ते में गिरने और चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इस समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन, नगर निगम, नगर पंचायत, ग्राम प्रधान और पंचायत स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.