Vikasnagar News: बच्चों को दांतों के हाईजीन की जानकारी दी
विकासनगर, जुलाई 8 -- Vikasnagar News: जौनसार पब्लिक स्कूल चकराता में छात्र-छात्राओं के दांतो की देखभाल के बुधवार को डेंटल हेल्थ एंड हाइजीन शिविर का आयोजन कर बच्चों को जानकारी दी गई। शिविर में चिकित्सक डॉ. ज्योति कालाकोटी ने बच्चों को मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को दांतों की सही सफाई, ब्रश करने की तकनीक और खान पान से जुड़ी सावधानियों के बारे में उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि नियमित ब्रश करना और मीठी चीजों का सीमित सेवन करना दांतों को स्वस्थ रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को दांतों के सम्बंध में होने वाले इलाज के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य मृदुला थापा समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.