विकासनगर, नवम्बर 2 -- Vikasnagar News: विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। ढालीपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को विकासनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन, 12 हजार रुपये नकद, पर्स और पीड़ित की पहचान पत्र बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, ढालीपुर निवासी सुंदर सिंह ने एक नवंबर को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 30 अक्तूबर को वह दुकान पर गया था और उसकी पत्नी काम पर गई थी। दोपहर करीब एक बजे पत्नी घर लौटी तो दरवाजा टूटा मिला। घर से पर्स, नकदी, फोटोग्राफी का पहचान पत्र, अन्य दस्तावेज और मोबाइल फोन गायब थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी ...