Vikasnagar News: फैक्ट्रियों और छात्रावासों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम अधूरे
विकासनगर, अगस्त 22 -- Vikasnagar News: औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां, गोदाम, छात्रावास और व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत और सूचना दिए जाने के बावजूद अग्निशमन विभाग की कार्रवाई केवल नोटिस तक सीमित रह गई है। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। कुछ दिन पूर्व राजारोड स्थित एक छात्रावास में आग लगने की घटना ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। बताया जा रहा है कि छात्रावास संचालक को आग की घटना से पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद वहां आवश्यक अग्निशमन उपकरण और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.