Vikasnagar News: फसल खराब होने पर बीमा क्लेम कैसे मिलेगा, माख्टी पोखरी में किसानों को दी जानकारी
विकासनगर, अक्टूबर 27 -- Vikasnagar News: फसल को नुकसान होने पर बीमा का लाभ लेने के लिए किसानों को किन प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए और क्लेम से जुड़ी जानकारी कहां से मिलेगी, इसे लेकर मंगलवार को माख्टी पोखरी में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। फसल बीमा पाठशाला के तहत हुई बैठक में करीब 40 किसानों और ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी) के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों, लाभों और क्लेम प्रक्रिया की जानकारी दी। किसानों को योजना से जुड़ी शंकाओं के समाधान के लिए प्रतिनिधियों से सीधे संवाद का अवसर भी मिला। बैठक का संचालन एआईसी के प्रतिनिधि ऋषभ रावत और अजय चौहान ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Chatra News: जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में 28,319.87 हेक्टेयर बीमित क्षेत्रफल को मिली स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.