Vikasnagar News: फन एंड फूड में बच्चों ने झूलों और वाटर पूल का लिया आनंद
विकासनगर, अक्टूबर 24 -- Vikasnagar News: द इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ के कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने शनिवार को देहरादून के नंदा की चौकी स्थित फन एंड फूड में पिकनिक का आनंद लिया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न रोमांचक झूलों का लुत्फ उठाया और वाटर पूल में जमकर मस्ती की। पिकनिक का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन का अवसर देना और उनमें आपसी सहयोग व सौहार्द की भावना विकसित करना था। सहपाठियों के साथ समय बिताकर बच्चे उत्साहित नजर आए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल वोहरा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियां भी जरूरी हैं। ऐसी गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग और अनुशासन की भावना विकसित होती है। पिकनिक बच्चों के लिए यादगार अनुभव रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.