Vikasnagar News: फनार में लचर मोबाइल नेटवर्क से ग्रामीण परेशान
विकासनगर, जुलाई 15 -- Vikasnagar News: तहसील त्यूणी के दुर्गम खत फनार शिलगांव क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने तहसीलदार त्यूणी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर संचार सेवाओं में सुधार और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, त्यूणी से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित खत फनार के कथियान, भटाड़, हरटाड़, छजाड़, अगेठी, भूनाड़, ऐठान, डागूठा, पटियूड़, लोकाड़, खादरा, भूठ, फनार, ओबरासैर और बगूर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में जियो नेटवर्क लगभग पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि नेटवर्क नहीं होने से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राशन वितरण, गैस बुकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डीबीटी (प्रत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.