विकासनगर, अक्टूबर 22 -- Vikasnagar News: उत्तरांचल राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ विकासखंड विकासनगर की त्रैमासिक बैठक गुरुवार को संकुल रुद्रपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोडरिया में आयोजित की गई। अध्यक्ष मधु पटवाल की अध्यक्षता और मंत्री कमल सुयाल के संचालन में हुई बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट, ऑनलाइन कार्यों के बढ़ते दबाव और शिक्षकों के लंबित एरियर भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष योगेश गुप्ता ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी से छूट की मांग को लेकर 24 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय समिति की ओर से मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Roorki News: टीईटी की अनिवार्यता और पुरानी पेंशन के विरोध में 24 को देहरादून कूच करेंगे शिक्षक शिक्षकों ने च...