Vikasnagar News: प्रदेश के 95 विकासखंडों में चलेगा खेत बचाओ अभियान- गणेश जोशी
विकासनगर, अक्टूबर 24 -- Vikasnagar News: मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के मकसद से प्रदेशभर में खेत बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में 2,375 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें करीब 1.20 लाख किसानों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। ये बातें शनिवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ढकरानी में खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि का संरक्षण और वैज्ञानिक खेती समय की जरूरत है। जैविक और मिलेट्स की खेती कर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। खेत बचाओ अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि योग्य भूमि के संरक्षण और उसकी उत्पादकता बढ़ाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.