विकासनगर, अगस्त 23 -- Vikasnagar News: पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सहसपुर के भाऊवाला ग्रामीण क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ पौधे रोपकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और स्थानीय लोगों को पौधे वितरित कर उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षण देने का संकल्प भी लिया। लक्ष्मी अग्रवाल ...