Vikasnagar News: पौंधा में बनाया जाए बिजलीघर,गणेशपुर डिविजन के लिए वैकल्पिक लाइन
विकासनगर, सितम्बर 2 -- Vikasnagar News: जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून देहरादून की प्रवक्ता एवं पर्यावरण जन कल्याण विकास मंच की अध्यक्ष गीता बिष्ट ने मोहनपुर और गणेशपुर डिविजन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बिजली स्टेशनों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने पौंधा में नए बिजलीघर और गणेशपुर डिविजन के लिए 33 केवी के वैकल्पिक लाइन की मांग उठाई। ज्ञापन के माध्यम से गीता बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लंबे समय से बिजली संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पौंधा गांव में नए बिजलीघर के निर्माण का मामला उठाते हुए कहा गया कि ग्रामसभा की ओर से भूमि उपलब्ध कराए जाने के बावजूद विभागीय स्तर पर प्रक्रिया लंबित है। इसके कारण पौंधा, बिधौली, मेहरकोट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.