Vikasnagar News: पॉलीहाउस से बढ़ेगी किसानों की आमदनी:हुकुम
विकासनगर, सितम्बर 2 -- Vikasnagar News: ग्राम सभा बनियाना-क्वासी में कैंट प्लान योजना के अंतर्गत मंगलवार को एक दिवसीय बेमौसमी सब्जी उत्पादन, भंडारण एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को बेमौसमी सब्जी उत्पादन की तकनीक, फसल में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान तथा उनके नियंत्रण और उपचार की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में उद्यान सचल दल केंद्र चकराता के प्रभारी प्रशिक्षक हुकम लाल नाथ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पॉलीहाउस के माध्यम से बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन कर किसान अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाबार्ड योजना के अंतर्गत 80 प्रतिशत राज्य सहायता पर पॉलीहाउस स्थापित किए जा सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमएच खान, प्रभारी अमर शहीद केसरी चंद राजकीय उद्यान नगऊ, चकराता ने किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.