Vikasnagar News: पेड़ गिरने से चकराता-कालसी मार्ग पर तीन घंटे बाधित रहा यातायात
विकासनगर, अगस्त 9 -- Vikasnagar News: चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर बरोरी मंदिर और सरला छानी के बीच रविवार तड़के भूस्खलन के चलते एक बड़ा पेड़ सड़क के बीचोंबीच आ गिरा। पेड़ गिरने से मार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही चकराता पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद सुबह करीब साढ़े सात बजे मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका। चकराता से करीब छह किलोमीटर आगे बरोरी मंदिर और सरला छानी के बीच भूस्खलन के कारण पेड़ सड़क पर गिरा। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थम गई। रविवार और तड़के का समय होने के कारण मार्ग पर वाहनों का दबाव कम था, जिससे बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसने से बच गए। सुबह चकराता से विकासनगर और देहरादून की ओर जा रहे वाहन चालकों मोहित आनंद, विरेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.