Vikasnagar News: पुलिस ने 86.31 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
विकासनगर, जुलाई 23 -- Vikasnagar News: कोतवाली विकासनगर पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 86.31 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात को गैस गोदाम, विकासनगर क्षेत्र से जाकिर पुत्र वकील (24), निवासी बड़ा कुआं, मिर्जापुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कैराना निवासी एक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर विकासनगर और डाकपत्थर क्षेत्र में आने-जाने वाले पहाड़ी युवकों, ड्राइवरों और कॉलेज छात्रों को बेचता था। यह भी पढ़ें- विकासनगर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.