विकासनगर, नवम्बर 3 -- Vikasnagar News: चकराता क्षेत्र के पुरोड़ी बाजार में पहली बार व्यापार मंडल का गठन किया गया है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित व्यापारियों की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें महावीर तोमर को अध्यक्ष, खजान रावत को सचिव और दिग्विजय रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। लंबे समय से व्यापार मंडल की आवश्यकता महसूस कर रहे व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी से बाजार के विकास और व्यापारी हितों के लिए मिलकर काम करने की अपेक्षा जताई।बैठक में व्यापारियों ने कहा कि पुरोड़ी बाजार नवीन चकराता के रूप में विकसित हो रहा है। क्षेत्र में लगातार नई दुकानें खुल रही हैं और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। ऐसे में व्यापारियों के हितों को संगठित रूप से उठाने और बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार म...