Vikasnagar News: पीजी से पांच मोबाइल चोरी, ट्रेनिंग के लिए आए युवकों ने दर्ज कराई शिकायत
विकासनगर, जुलाई 6 -- Vikasnagar News: सेलाकुई,संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में ट्रेनिंग के लिए आए उत्तर प्रदेश के पांच युवकों के मोबाइल फोन पीजी से चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने थाना सेलाकुई में तहरीर दी है। तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में आशीष कुमार, आदर्श यादव, ध्रुव चौधरी, केशव यादव और अमन यादव ने बताया कि वे देहरादून की एक कंपनी में ट्रेनिंग के लिए आए हैं और नौ जून 2026 से सेलाकुई में पीजी संचालक अमित कुमार के यहां किराए पर रह रहे हैं। बताया कि सोमवार को सुबह करीब साढे पांच से छह बजे के बीच जब सभी युवक कमरे में सो रहे थे, तभी कोई अज्ञात व्यक्ति कमरे में घुसकर उनके मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। पीड़ितों ने अपनी तहरीर में पीजी संचालक पर भी संदेह जत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.