Vikasnagar News: पारंपरिक वेशभूषा में सोनिया ने जीता मिस देवभूमि का ताज
विकासनगर, अक्टूबर 14 -- Vikasnagar News: सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया में पहली बार आयोजित पारंपरिक वेशभूषा रैंप वॉक प्रतियोगिता में बराड़ गांव की सोनिया ने मिस देवभूमि-2026 का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 14 महाविद्यालयों की 31 छात्राओं ने प्रतिभाग कर उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक पहनावे की झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी वेशभूषा में रैंप वॉक कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। किसी ने पिछौड़ा और नथ पहनकर कुमाऊं की संस्कृति दिखाई, तो किसी ने जौनसारी घाघरा और ढाटू पहनकर जौनसार-बावर की पहचान प्रस्तुत की। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना रहा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.